फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाकिब अल हसन ने की संन्यास की घोषणा, ग्रीनपार्क में विदेशी जमीन पर होगा उनका आखिरी टेस्ट

भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व प्रेसवार्ता में बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से विदेशी जमीन पर यह उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा। यहां से खेलने के बाद वह सीधा अपनी पत्नी के पास बंर्लिंघम के पास जाएंगे। बांग्लादेश के शीर्ष खिलाड़ियों में शुमार शाकिब अल हसन की अचानक हुई संन्यास की घोषणा की खबर कानपुर में होते ही पूरी दुनिया में तेजी से फैल गयी। शाकिब ने कहा कि इस वर्ष वनडे विश्वकप में वह अपना आखिरी एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि कल से शुरू हो रहा टेस्ट मैच विदेशी जमीन पर उनका आखिरी मैच होगा। हालांकि आधिकारिक संन्यास वह अपनी घरेलू जमीन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें