फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का दूसरा सोमवार: महाराजपुर के टीकेश्वर धाम में उमड़ी भीड़, पूरी होती हैं मनोकामनाएं

सावन माह में शिव भक्ति का रंग पूरे जनपद में चढ़ा हुआ है। शिवलिंग दर्शनों की श्रृंखला में इस बार हम पहुंचे महाराजपुर कस्बे के प्रसिद्ध टीकेश्वर धाम। दूसरे सोमवार टीकेश्वर धाम में आस्था का नजारा देखने को मिला। स्थानीय मान्यता है कि यहां स्थापित स्वयंभू शिवलिंग भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती है। शिव भक्तों का कहना है कि यह मंदिर बेहद प्राचीन है और इसकी उत्पत्ति मुगलकाल से जुड़ी है। कहा जाता है कि मुगलों के समय यह शिवलिंग जमीन से स्वयं प्रकट हुई थी। कभी छोटी सी जगह पर बना यह मंदिर आज भव्य और विशाल रूप ले चुका है। मंदिर परिसर में चारों ओर भक्ति का माहौल है। जगह-जगह भगवा रंग के मंदिर और निर्माण दिखाई दे रहे हैं। भक्तों ने बताया कि जिसकी भी मनोकामना यहां पूरी होती है वह श्रद्धा स्वरूप कोई न कोई नया निर्माण करवाता है। इसी कारण मंदिर की शोभा दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। परिसर में अब असंख्य छोटे-बड़े मंदिर बन चुके हैं जो पूरे वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं। सावन हो या साल के अन्य दिन, यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। दूर-दूर से लोग मन्नत मांगने आते हैं और मान्यता है कि यहां मांगी गई मुराद खाली नहीं जाती। महाराजपुर कस्बे में स्थित टीकेश्वर धाम की महिमा अब क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के जनपदों तक फैल चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें