कानपुर में महराजपुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव अपोलो मोड़ के पास एक अधेड़ का शव बरामद हुआ। जिसके शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अधेड़ की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच है। शरीर में किसी प्रकार की कोई चोट नहीं है जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यवाहक चौकी इंचार्ज सरसौल सुशांत पांडेय एवं थाना पुलिस पहुंची। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।