साढ़ डिफेंस कॉरिडोर को जीटी रोड से जोड़ने वाले फोरलेन मार्ग के निर्माण में बड़ी प्रगति हुई है। सचौली गांव के पास पांडु नदी पर बन रहे नए फोरलेन पुल का काम अब रफ्तार पकड़ चुका है। बंद किए गये जर्जर पुल के दोनों किनारों पर दो-दो कोठियां बनकर पूरी तरह तैयार हो गई हैं। गौरतलब है कि इसी स्थान पर बना पुराना पुल जर्जर होने के कारण बंद कर दिया गया था, जिससे यातायात में भारी बाधा आ रही थी।