भीतरगांव ब्लाक के कुड़नी बजरंग दंगल में मंगलवार को भारत केसरी पहलवान रामेश्वर यादव और उत्तराखंड केसरी पहलवान सारिक राव के बीच एक लाख एक हजार रुपये इनाम वाली कुश्ती बराबरी पर छूटी। दोनों पहलवान 10 मिनट तक एक दूसरे को पटकने में असफल रहे। कुड़नी बजरंग दंगल में आए पहलवानों के बीच 30 कुश्ती हुईं।