फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरिनाम संकीर्तन के साथ इस्कॉन से निकाली रथयात्रा

इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में शनिवार को युवाओं में सनातम संस्कारों की सीख देने के उद्देश्य से किड्स जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में शामिल बच्चों की बनाई गई सुंदर झांकियों और सजे हुए रथ ने भक्तों का मन मोह लिया। बारिश के बाद भी रथयात्रा में शामिल भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। वह प्रभु का गुणगान करते हुए चल रहे थे। मंदिर के अध्यक्ष प्रेम हरिनाम प्रभु ने बताया कि बच्चे प्रभु का ही रूप ही होते हैं। इनके माध्यम से किए गए कार्य हमेशा सफल होते हैं। रथयात्रा के माध्यम से बच्चों ने आध्यात्मिक ज्ञान और प्रभु भजनों का आनंद उठाया। बच्चों ने भगवान जगन्नाथ, बलदेव और माता सुभद्रा की झांकियों को सजाया था। रथ को बच्चों, बड़ों और भक्तों ने पूरी भक्तिभाव से खींचा। यात्रा के दाैरान हरिनाम संकीर्तन में भक्त पूरी तरह से डूबे दिखे। अंत में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें