फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेल गंगापुल पर कॉशन से निकल रही ट्रेनें, वर्ष 1908 में इंग्लैंड की कंपनी ने कराया था निर्माण

लगभग 116 साल पुराने रेल गंगापुल के अपलाइन के ट्रफ (लोहे की मोटी चादर) जर्जर हालत में हैं। इसके बाद भी दो वर्ष से ट्रेनों को कॉशन देकर निकाला जा रहा। इसमें अप रेल लाइन पर 10 किलोमीटर तो डाउन पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेनों के गुजरने का कॉशन लगा है। हालांकि रेलवे की ओर से पुल का सालाना रूटीन निरीक्षण होता रहता है। समय-समय पर मरम्मत होते रहने से पुल के सभी पिलर मजबूत स्थिति में बताए जा रहे हैं। रेल गंगापुल का निर्माण वर्ष 1908 में इंग्लैंड की फ्रोडिंघम आयरन एंड स्टील कंपनी ने कराया था। इसमें इंग्लैंड की ही एक्सेल ट्री कंपनी ने पुल निर्माण के लिए लोहे की मोटी चादरें उपलब्ध कराई थी। तब से लेकर अब तक लगातार रेल गंगापुल की सही देखरेख होने के कारण 116 साल बीतने के बाद भी ट्रेनों का आवागमन जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें