फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गरज-चमक के साथ बारिश, तापमान में गिरावट; मौसम वैज्ञानिक ने दी अहम जानकारी

शहर में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू होने से उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। काले बादलों के छाने के बाद कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश शुरू होते ही सड़कों पर वाहन चालकों को गति धीमी करनी पड़ी, जबकि कई स्थानों पर लोगों ने बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों का सहारा लिया। लगातार उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत महसूस की। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण गरज-चमक के साथ बारिश का दौर बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश होने और कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ बिजली चमकने की संभावना है। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें