साढ़ से बकेवर जाने वाले मार्ग में कुड़नी मुसाफा के बीच बम्बी के दोनों छोर पर रेलिंग गायब है। स्पीड में अक्सर चालक रेलिंग न होने से धोखा खा जाते हैं। लेकिन अब तेज कोहरे में हादसे की संभावना और बढ़ गई है। दोनों जनपदों के पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग की इस पर नजर नहीं पड़ रही है।