गुमटी में शराब बिकने की सूचना मिलने के बाद साढ़ पुलिस ने भीतरगांव, बिरहर व कुड़नी कस्बे में देर रात तक छापेमारी की। हालांकि किसी भी गुमटी से शराब की पाउच नहीं मिली। जिस पर साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि अन्य सामान बेचिए लेकिन गुमटी से शराब न बेंचना और यहां कोई शराबी को बैठाकर शराब का सेवन न करने देना। शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।