भीतरगांव इलाके के परिषदीय स्कूलों में इस समय रंग बिरंगी गेंदा के फूलों की बहार है। ठंड बढ़ने के साथ-साथ गेंदा के फूल भी खुलकर खिलखिला रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय झंडापुर में भी सैकड़ों की संख्या में लाल पीले सहित विभिन्न रंग वाले फूलों से परिसर भरा हुआ है। विद्यालय में प्रवेश करते ही आपको साफ-स्वच्छ वातावरण की अनुभूति होगी।