फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजा सोमनाथ योगाचार्य की पुण्यतिथि पर निकाली शोभायात्रा

शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2024 06:40 PM IST

बाबा ठाकुरनाथ सेवा समिति की ओर से सोमवार को श्रीश्री 1008 राज राजेश्वर तपोनिधि श्रीश्री डाॅ. राजा सोमनाथ योगाचार्य की 22वीं पुण्यतिथि पर वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गोविंदनगर स्थित सिंधी धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन जेतवानी परिवार, खिलवानी परिवार, बब्बी , राधा मोहन व बाबा ठाकुरनाथ सेवा समिति के सदस्यों ने किया। इस दौरान भजन-कीर्तन और भंडारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा से आए मठाधीश पीर डाॅ. शंकरनाथ योगी ने की। मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, पार्षद नवीन पंडित, पूर्व सांसद राजाराम पाल रहे। शोभायात्रा सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। सिंधी समाज के लोगों ने डांडिया भी किया। इसके बाद ब्रह्मभोज व कन्या भोज हुआ और सिंधी धर्मशाला में भजन-कीर्तन के साथ भंडारा लगाया गया। संत सांई भोलाराम, सांई हरीदास, सांई रमेश लाल, आचार्य सर्व चेतन्य, गोल्डन बाबा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें