क्राइम ब्रांच व हनुमंत विहार पुलिस ने हनुमंत विहार से आरोपी विशाल सिंह सिसोदिया को दबोचा लिया। मुख्य आरोपी विनोद अग्रवाल की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी के पास से कुल 10,500 बोतल कोडिन की बरामद हुई है। विशाल ने बताया कि वह लखनऊ स्थित इधिका लाइफसाइंसेज लखनऊ से वह खरीद-फरोख्त करता था। डीपी अपराध श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से फर्जी बिलिंग समेत डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं। आरोपियों का नेटवर्क खंगाला जाएगा। आरोपी के खिलाफ हनुमंत विहार थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज हुई है।