फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाजमऊ हाईवे पर ढाई घंटे जाम से जूझे लोग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला निकलने से हुई समस्या

शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Jan 2026 11:09 PM IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काफिला लखनऊ से कानपुर जाने के दौरान गुरुवार को दोपहर जाजमऊ हाईवे के लखनऊ-कानपुर लेन पर रुक-रूक कर तीन बार जाम लगा।इस बीच वाहन रेंगते हुए निकले। बदरका चौराहा से जाजमऊ गंगापुल तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लगभग ढाई घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। जानकारी मिलने पर एसपी जयप्रकाश फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। गुरुवारको दोपहर 12 से 2:30 बजे के बीच जाजमऊ हाईवे पर बदरका चौराहा से त्रिभुवनखेड़ा होकर जाजमऊ गंगापुल तक यातायात प्रभावित रहा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला कानपुर जा रहा था, जिससे लखनऊ से आने वाले वाहन फंस गए और जाजमऊ गंगापुल से बदरका चौराहे तक यातायात रेंगता रहा। कई बार रूक-रूक कर जाम लगता रहा। वहीं, जाम लगने की जानकारी मिलने पर एसपी जयप्रकाश फोर्स के साथ पहुंचे और जाम खुलवा कर यातायात व्यवस्था दुरूस्त कराई। वहीं, शाम तीन से चार बजे के बीच जाजमऊ हाइवे के त्रिभुवनखेड़ा चौराहा पर कानपुर से लखनऊ लेन पर एक ट्रक अचानक खराब हो गया, जिससे कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन फंस गए और जाम की स्थिति बनी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें