अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर गुरुवार को जगह-जगह भजन-कीर्तन व भंडारा हुआ। राजधानी मार्ग सब्जी मंडी के पास श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा स्थापना दिवस पर भजन-कीर्तन व भंडारा हुआ। इस मौके पर राजेश गुप्ता गोल्डी, मुकेश श्रीवास्तव मिंटू, गोविंद तिवारी, रंजीत सिंह, वेद प्रकाश शुक्ला, प्रमोद त्रिवेदी, अरविंदि, लाला, योगी, मिंटू वर्मा, रंजीत सिंह, नितिन गुप्ता, अंकुर, गंगासागर व लव मौजूद रहे। वहीं, आजाद मार्ग पर समाजसेवी निर्भया मिश्रा ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया। आजाद नगर और शारदा नगर स्थित मंदिरों में भजन कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।