सदर विधायक पंकज गुप्ता के स्वागत कार्यक्रम गुरुवार को मरहला चौराहे से नवीन गंगापुल मोड़ के बीच कई जगह हुआ। इसके चलते राजधानी मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं, सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से दोपहर में एक घंटे जाम लगा रहा। दोनों जगह जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।