फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रापर्टी डीलर के बेटे की हत्या, घर से जिम जाने के लिए निकला था

बिल्हौर के मकनपुर में घर से जिम जाने के लिए निकले प्रापर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे को उसके ही दोस्तों ने अगवाकर 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। इस पर दोस्तों ने ही युवक की हत्या कर शव को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किशोर के तीन दोस्तों को धर दबोचा। फिर उनकी निशानदेही पर किशोर का शव व उसका मोबाइल बरामद किया। मकनपुर गांव निवासी प्रापर्टी डीलर नजीर अहमद के परिवार में पत्नी सहबर जहां, सात बेटे मुनीर अनवर, जैलुर रहमान, अब्दुल, वशीर, यासीन,अयान, खुर्शीद अनवर (13) और चार बेटियां जैनत, रश्क फातिमा, शाने जहरा, महविश फातिमा हैं। नजीर ने बताया कि खुर्शीद सभी भाइयों-बहनों में सबसे छोटा था। एक निजी स्कूल में पांचवीं का छात्र था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें