फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन गंगा पुल पर दो घंटे लगा जाम, फंसी एंबुलेंस

शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Jan 2026 10:05 PM IST

रविवार को दोपहर खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकलने और वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से नवीन गंगा पुल पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। राजधानी मार्ग तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस बीच एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही, जिसे पुलिस ने निकलवाया। वहीं, शाम को पुरानी बाजार रोड पर साप्ताहिक बाजार लगने के कारण एक घंटे तक जाम लगा रहा। खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा रविवार दोपहर एक बजे पोनी रोड से राजधानी मार्ग नवीन गंगा पुल मोड़ से होते हुए आनंद घाट के लिए निकली। लौटते समय पोनी रोड की ओर गई, जिससे नवीन गंगा पुल से पोनी रोड तिराहा और राजधानी मार्ग तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रा निकलने के बाद जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से शुक्लागंज व कानपुर की ओर से आने वाले वाहन नवीन गंगा पुल पर फंस गए और जाम लग गया। शुक्लागंज से कानपुर की ओर मरीज को लेकर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस पुल पर जाम में पास फंस गई. जिसे पुलिस ने किसी तरह से निकलवाया। तीन बजे तक जाम लगा रहा। शाम चार से पांच के बीच पुरानी बाजार रेल गंगापुल के निकट लगने वाली साप्ताहिक बाजार में आने वाले लोगों के सड़क पर ही वाहन खड़े कर देने के कारण जाम लगा रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें