ओम जन सेवा संस्थान द्वारा रविवार को जाजमऊ में भव्य सर्वजातीय शिव-पार्वती सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जे.के. कॉलोनी वेलफेयर सेंटर में आयोजित इस समारोह में 11 निर्धन और जरूरतमंद जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में बंधे। समारोह का सबसे आकर्षक नजारा बारात का रहा। ग्रेटर कैलाश स्थित पंचवटी लॉन से 11 दूल्हों की भव्य बारात बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ निकाली गई। बग्गी पर सवार दूल्हों को देखकर पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह में डूब गया। बारात का नेतृत्व संस्था के संरक्षक व पार्षद कैलाश पांडेय और शैलेश बाजपेई ने किया। विधानसभा सतीश महाना ने नवदंपति जोड़ों को आशीर्वाद दिया।