फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में पानी घुसने से पलायन शुरू, सड़कों पर डाला डेरा

शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Aug 2025 10:48 PM IST

गंगा नदी का जलस्तर थम नहीं रहा है। खतरे के निशान 113 मीटर से 10 सेंटीमीटर ऊपर गंगा का पानी बह रहा है। 27 मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। लोग नावों से रोजमर्रा का कामकाज निपटा रहे हैं। घरों में पानी घुसने से लोग पलायन कर रिश्तेदारों के घरों में शरण लेने लगे हैं। वहीं, कुछ परिवारों ने राजधानी मार्ग पर मरहला चौराहे के पास डिवाइडर और साइकिल ट्रैक पर झुग्गी झोपड़ी डालकर डेरा डाले हुए हैं। कटरी पीपरखेड़ा, पोनीरोड और सरैया मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें