किदवईनगर के ब्लाॅक स्थित श्री पद्मनाभ मंदिर में गुरुवार को लड्डू गोपाल को स्नान कराने के बाद नए वस्त्र पहनाए गए। यहां बुआ के रूप में आरती दीक्षित ने काजल लगाया। महिलाओं ने भजन और मंगलगीत गाए। प्रभु को गुलगुला, दही बड़ा, कढ़ी और चावल का भोग लगाया गया। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधक सुशील महरोत्रा, नीतू गुप्ता, रेनू अग्रवाल, नीतू पांडेय, प्रांजुल यादव आदि मौजूद रही।