गंगाघाट रेलवे स्टेशन से करीब पांच सौ मीटर दूर ऋषिनगर बंद रेल केबिन के अप रेलवे लाइन के ट्रैक पर शुक्रवार की रात एक अधेड़ नशे में धुत पड़ा था। सूचना मिलने पर पहुंची रेलवे पुलिस उसे कंधे पर लादकर रेलवे स्टेशन लाई। परिजनों को सूचना देकर बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ के एएसआई गुप्तार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे ट्रैकमैन ने ट्रैक पर एक युवक के पड़े होने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो लगभग 50 वर्षीय अधेड़ नशे की हालत में पड़ा मिला। जीआरपी सिपाही धर्मेंद्र उसे कंधे पर लादकर स्टेशन पर लाया। होश में आने पर उसने अपना नाम छुटई निवासी राजीव नगर खंती बताया। परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि शाम चार बजे से वह लापता था। स्टेशन रोड पर ही खाने का होटल चलाता है।