हाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नरवल मोड़ के पास देर रात्रि पैदल हाईवे पार कर रहे एक अधेड़ को कानपुर से फतेहपुर जाने वाली लेन पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है अधेड़ की शिनाख्त रसूलपुर सहोली जनपद सीतापुर के रहने वाले सजीवन लाल पुत्र राम प्रसाद उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है परिजनों को सूचना दे दी गई है अन्य कार्रवाई की जा रही है।