उप्र दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में दिव्यांग यूपी टी-20 लीग के तहत बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मेरठ दिव्यांग किंग्स ने काशी दिव्यांग रुद्रास को सात विकेट से मात दी। दूसरे मैच में मेरठ दिव्यांग किंग्स व कानपुर दिव्यांग वॉरियर्स के मैच बराबरी पर रहा, सुपर ओवर में शानदार खेल के दम पर मेरठ दिव्यांग ने जीत दर्ज की। इस प्रकार से दो मैच में जीत के साथ मेरठ दिव्यांग की टीम लगभग फाइनल में प्रवेश कर गई है।