महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में ओवरब्रिज से मात्र 50 मीटर की दूरी पर अन्ना गोवंश हाईवे पर ही बैठे रहते हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आसपास के दुकानदार बताते हैं कि इन मवेशियों की वजह से कई बार वाहन दुर्घटना का शिकार हुए हैं। ओवर ब्रिज में चढ़ते एवं उतरते वक्त रफ्तार अधिक रहती है। अचानक से रोड पार करते गोवंश किसी न किसी को आए दिन घायल कर देते हैं।