फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन की बैठक में कौशलपुरी मंडल अध्यक्ष विवाद में महापौर बोलीं- कार्यालय से गायब हुईं फाइलें

नगर निगम सदन की बैठक के बाद महापौर और भाजपा कौशलपुरी मंडल अध्यक्ष के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब महापौर प्रमिला पांडेय ने उनके कार्यालय में बने रेस्ट हाउस से दो-तीन जरूरी फाइलें गायब होने का आरोप लगाया है। कहा कि वह इसकी जांच करा रही है, फाइलें मिल गई तो ठीक, नहीं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को नगर निगम की सदन की बैठक हुई थी। इस दौरान भाजपा के बागी पार्षद आलोक पांडेय, पवन गुप्ता, लक्ष्मी कोरी और विकास जायसवाल ने आरोप लगाया था कि कौशलपुरी के भाजपा मंडल मंत्री मनीष बाजपेई पत्र देने महापौर कार्यालय गए तो उन्हें बंधक बना लिया गया। यही नहीं, मोबाइल छीनने समेत कई आरोप लगाए थे। मामले में मनीष बाजपेई ने संगठन में भी शिकायत की थी। अब मंगलवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि इस घटना के बाद सोमवार को कार्यालय खुलने पर जब कमरों और अलमारियों की जांच कराई गई तो दो-तीन जरूरी फाइलें गायब मिली। बताया कि उनके कार्यालय के अंदर ही रेस्ट रूम है, जहां अलमारियों में ये फाइलें रखी थी। इसके ठीक पीछे मीटिंग हॉल है। वह फाइलें ढुढंवा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें