कानपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में शनिवार को छह ब्लॉकों में आयोजन हुए। दो ब्लॉकों में कई वर-वधुओं ने मंडप के नीचे बैठ पूजा-अर्चना तो की पर वधुओं ने न तो मांग में सिंदूर भरा और न ही जोड़ों ने फेरे लिए। इसके बाद वधुएं ससुराल की जगह मायके लौट गईं। अधिकतर परिजनों ने बताया कि सहालग में विधिवत शादी कराएंगे। फिर बिटिया को ससुराल भेजेंगे।