प्रदेशस्तरीय जूनियर बालिका बाॅक्सिंग प्रतियोगिता 16 से 18 दिसंबर को प्रयागराज में होगी। इसके लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर शनिवार को हुआ। ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए ट्रायल में 50 से अधिक महिला बॉक्सर ने हिस्सा लिया। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार ने दी। चयनित टीम में अपूर्वा अग्रवाल, वंधना, जाहन्वी, पलक, निधि, अनन्या, अमूल्या, भानू, नवा नहीम और अदिति पांडेय को शामिल किया गया। उधर, मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एलीट वर्ग की प्रदेशस्तरीय पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। इसके लिए कानपुर मंडल टीम का चयन ट्रायल के आधार पर हुआ। इसमें 75 बालकों ने हिस्सा लिया। मुख्य चयनकर्ता में जिला कानपुर मुक्केबाजी संघ से संकल्प दीक्षित, भगवानदीन और ग्रीनपार्क कोच अल्पना शर्मा शामिल रहीं। चयनित टीम के 50 किलो भार वर्ग में सौरभ सिंह, 55 में श्याम सिंह, 60 में प्रियांशु, 65 में दिव्य मोदी, 70 में नितिन श्रीवास्तव, 75 में सचिन सिंह, 80 में सूर्य प्रताप सिंह, 85 में यथार्थ लालवानी, 90 में मोहित सिंह सेंगर, 90 प्लस किलो भार वर्ग में दिग्विजय सिंह को शामिल किया गया है।