कानपुर के बर्रा थाने के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू कर दिया है। अदालत से गैरजमानती वारंट (NWB) जारी होने के बाद आरोपी फरार चल रहा है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं जो लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।