फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शहर में जल्द जुटेंगे प्रदेश भर के अधिवक्ता, वकीलों की आमसभा में चार प्रस्ताव पास

बार एसोसिएशन में हुई अधिवक्ताओं की आमसभा में तय हुआ कि हड़ताल न करने के संबंध में कोई अंडरटेकिंग नहीं दी जाएगी। हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई के दौरान कानपुर बार व लॉयर्स एसोसिएशन पक्षकार बनने के लिए प्रतिवेदन देगा। साथ ही अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने के लिए जल्द ही प्रादेशिक सम्मेलन बुलाया जाएगा। अधिवक्ताओं पर पिछले दिनों हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट व बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अपने आदेशों के तहत की जा रही सख्ती पर विचार-विमर्श के लिए मंगलवार को बार व लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से संयुक्त आमसभा बुलाई गई। इसमें चार प्रस्ताव रखे गए। पहले प्रस्ताव में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ताओं की हड़ताल व न्यायिक कार्य बहिष्कार पर रोक लगाई है। यूपी बार काउंसिल, हाईकोर्ट व जिला जज के माध्यम से दबाव बनाकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अंडरटेकिंग मांगी जा रही है कि वह हड़ताल नही करेंगे। इस पर तय हुआ कि अंडरटेकिंग नहीं दी जाएगी। दूसरे में कहा गया कि हाईकोर्ट ने तीन जून को एक याचिका की सुनवाई के दौरान आदेश दिया है कि सात साल की सजा वाले अधिवक्ताओं के मुकदमे गैर जिलों में स्थानांतरित किए जाएं। साथ ही नए मुकदमे दर्ज होने पर पुलिस-प्रशासन 15 दिन में समीक्षा कर यूपी बार काउंसिल को आरोपी अधिवक्ता का पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति करेगा। इस पर तय हुआ कि हाईकोर्ट में याचिका पर 20 अगस्त को होने वाली सुनवाई में कानपुर बार व लॉयर्स एसोसिएशन को भी पक्षकार बनाने के लिए प्रतिवेदन दिया जएगा। तीसरे प्रस्ताव पर बताया गया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन करने के प्रस्ताव पर जिन बिंदुओं पर असहमति बनी है उन्हें बार काउंसिल भेजा जा चुका है। चौथे प्रस्ताव में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर प्रादेशिक सम्मेलन बुलाए जाने की बात तय हुई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी की अध्यक्षता में हुई आमसभा का संचालन महामंत्री बिनय मिश्रा ने किया। लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यश्व दिनेश चंद्र वर्मा व महामंत्री राजीव यादव ने भी पूर्ण समर्थन का ऐलान किया। आमसभा में विचार रखने वालों में आदित्य सिंह, अजित शुक्ला, प्रमोद द्विवेदी, सुरेंद्र वाजपेई, शशिकांत पांडे, भानु प्रताप सिंह, कपिलदीप सचान, नरेश चंद्र त्रिपाठी, शरद शुक्ला, सर्वेश कुशवाहा, पवन तिवारी, राम आश्रय त्रिपाठी, रवींद्र द्विवेदी, मो. तौहीद, रामशंकर अग्निहोत्री, सोनल पाठक, विवेक सिंह, अश्वनी आनंद आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें