कानपुर में सीवर के पानी से ख्योरा का भूगर्भ जल प्रदूषित हो गया है। क्षेत्र के हैंडपंपों, सबमर्सिबलों से बदबूदार गंदा पानी आ रहा है। इससे सिंचाई करने से धनिया, पालक आदि सब्जियों की पत्तियां खराब हो रही हैं। परेशान ग्रामीणों ने हैंडपंप बंद कर दिए हैं। वे दूसरी बस्तियों से पानी भरकर ला रहे हैं। सीवर लाइन चोक होने और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के ठप होने से यह समस्या पैदा हुई है।