फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, यूपी टीम ने ग्रीनपार्क में किया अभ्यास, कानपुर पहुंची छत्तीसगढ़ की टीम

ग्रीनपार्क स्टेडियम में बीसीसीआई की अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के इलीट ग्रुप-बी में आठ नवंबर को उत्तर प्रदेश बनाम छत्तीसगढ़ के बीच मैच होना है। इसके लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश की टीम ने स्टेडियम में अभ्यास किया। उत्तर प्रदेश की टीम अभी लगातार तीन मैच जीत चुकी है। ग्रीनपार्क में सुबह दस बजे पहुंची यूपी टीम ने कोच विक्रमजीत मलिक की निगरानी में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। सबसे पहले टीम ने रनिंग, वार्मअप और एक्सरसाइज के बाद नेट में अभ्यास किया। कप्तान आराध्य यादव समेत स्वास्तिक चिकारा, लोकल ब्वाय आदर्श सिंह, रितुराज शर्मा ने नेट पर जमकर बल्लेबाजी की। वहीं, कुणाल त्यागी, शुभम मिश्रा, रोहित द्विवेदी, विजय यादव, प्रशांत वीर ने अपनी गेंदों से ग्रीनपार्क के विकेट और मैदान की परिस्थितियों को परखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें