कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर से निकले 26 वर्षीय मोहम्मद सैफ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मजार के पास घायल अवस्था में मिले युवक ने अस्पताल ले जाते समय 8-10 लोगों द्वारा प्लास्टिक के डंडों से पीटने का आरोप लगाया। मृतक की पत्नी की 24 जुलाई को डिलीवरी होनी है, ऐसे में इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।