बिठूर थाना क्षेत्र के बगदौधी बांगर मंधना निवासी गोपाली उर्फ आकाश रविवार दोपहर गांधी पॉर्क के पास लोडर से कोल्डड्रिंक के गत्ते उतारकर एक दुकान में रख रहा था।आरोप है कि अचानक 3 युवक आये और उसे पास में पड़ी सरिया से पीटा। पीड़ित ने मंधना चौकी में लिखित सूचना दी है। पुलिस की जांच में पता चला है जिस युवक को पीटा गया है उसने कुछ दिन पहले मंधना चौराहे पर एक युवक को पीटा था इसी को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षो में बातचीत चल रही है।