कानपुर के सरसौल स्थित ए स्क्वायर गेस्ट हाउस में बुधवार को फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस पर भव्य कार्यक्रम और विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। नरवल तहसील क्षेत्र में पहली बार हुई इस कार्यशाला में फ्यूजीफिल्म के सहयोग से विशेषज्ञों ने फोटोग्राफरों को आधुनिक तकनीकों और कैमरे के बेहतर इस्तेमाल की जानकारी दी, जिससे स्थानीय फोटोग्राफरों में भारी उत्साह देखा गया।