घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतारा कस्बे में भीषण गर्मी और उमस के बीच अचानक एक घर की कच्ची छत ढह गई, जिससे वहां काम कर रही धीरेन्द्र द्विवेदी की पत्नी पूजा बाल-बाल बच गईं। वहीं, इसी कस्बे में संजय मिश्रा के घर की दीवार गिरने से वे मामूली रूप से घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने लेखपालों को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं, और रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की बात कही है।