फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बारिश से सुहावना हुआ मौसम, किसानों को मिली राहत

Shikha Pandey Updated Mon, 20 Jul 2026 12:07 PM IST

नरवल तहसील क्षेत्र में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। लगातार बारिश के कारण दिनभर ठंडी हवा चलती रही और मौसम सुहावना हो गया। सड़कों, छतों और पेड़ों पर पानी की बूंदें और गलियों में भीनी-भीनी मिट्टी की खुशबू ने माहौल को और खुशनुमा कर दिया। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर दफ्तर और स्कूल जाने वाले कर्मचारियों व बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर कीचड़ और जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को फिसलन भरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। कई अभिभावकों ने बच्चों को छाता और रेनकोट के साथ स्कूल भेजा। हालांकि ग्रामीण इलाकों में हो रही यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। लगातार हो रही बूंदाबांदी से खेतों में नमी बनी हुई है, जिससे खरीफ की फसल के लिए यह बेहद फायदेमंद मानी जा रही है। किसान खेतों में बुआई और निराई-गुड़ाई के काम में जुट गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भी हल्की बारिश और बादल छाए रहने के आसार हैं। बारिश ने गर्मी को तो कम किया है, लेकिन लोगों से अपील है कि वे फिसलन और जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें