फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बदल सकता है मौसम का मिजाज, 27-28 मार्च को बूंदाबांदी की संभावना

कानपुर मंडल सहित मध्य उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार को सुबह से हल्की और नरम धूप निकलने की संभावना है, हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी और यह दोपहर के समय करीब 1 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके चलते वातावरण में हल्की ठंडक बनी रहेगी, खासकर गंगा के मैदानी इलाकों में इसका असर ज्यादा महसूस किया जाएगा। दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि रात के समय बादलों के कारण तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की जा सकती है। हालांकि 26 मार्च को बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने 27 और 28 मार्च को कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें