फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मानक के विपरीत सड़क निर्माण का आरोप लगा ग्रामीणों ने काटा हंगामा, रुकवाया कार्य

शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Jan 2026 05:00 PM IST

सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले महोली गांव में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री तथा मानक विपरीत कार्य करने का आरोप लगाकर ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों संग सड़क निर्माण का कार्य रुकवा दिया। गांव के शैलेंद्र सिंह ने बताया मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत महोली से पुरवामीर के मध्य 520 मीटर लंबाई तथा 3.5 मीटर चौड़ाई की इंटरलॉकिंग सड़क बननी थी। जेई अमृता तथा ठेकेदार प्रदीप कुमार तिवारी पर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है इसके साथ ही मानक विहीन कार्य कराए जा रहे हैं सड़क की चौड़ाई कहीं 2 मीटर है तो कहीं 3:30 मीटर है तो कहीं चौड़ी कर दी गई है तो कहीं उसको घटा दिया गया है अगर अभी ध्यान ना दिया गया तो आगे आने वाले समय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ग्राम प्रधान संतोष कुमार पाल एवं प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह तथा अधिवक्ता हरीश शुक्ला आदि ने कहा कि महोली गेट के सामने मुख्य मार्ग का कट बंद होने के बाद से अब ग्रामीणों को पुरवामीर से होकर जाना पड़ता है जो हमारे गांव के लिए मुसीबत का सामना करने जैसा है मुख्य मार्ग का निर्माण यदि सही ढंग से नहीं होगा तो आगे आने वाले समय में समस्याएं बनी रहेगी। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से मांग रखी है कि यदि सड़क चौड़ी बनेगी तभी निर्माण होगा नहीं तो निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। वहीं शैलेंद्र सिंह तथा ग्राम प्रधान ने कहा कि रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें