फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अपोलो ग्राउंड में टी-20 सीरीज का रोमांचक समापन, सिंह किंग ने 2-1 से जीती ट्रॉफी

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 22 Mar 2026 07:00 PM IST

कानपुर के नरवल तहसील क्षेत्र के सरसौल स्थित अपोलो ग्राउंड में रविवार को टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तीन मैचों की सीरीज का समापन हो गया। सिंह किंग और पिच मास्टर टीमों के बीच खेली गई इस सीरीज में सिंह किंग ने 2-1 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पिच मास्टर टीम ने शुरुआत में दबाव बनाया, लेकिन सिंह किंग की टीम ने संभलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाए। टीम की ओर से ऋषभ ने 36, मोहित ने 26 और छोटू तिवारी ने 13 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिच मास्टर टीम ने संघर्ष किया, लेकिन अनुशासित गेंदबाजी के चलते 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन ही बना सकी। सिंह किंग के कप्तान ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि ऋषभ ने 21 रन देकर 1 विकेट लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें