विवार सुबह करीब पांच बजे महाराजपुर थाना क्षेत्र के गुड़गुड़ियापुर ओवरब्रिज पर ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ईंटें पूरे हाइवे पर बिखर गईं। हादसे में ट्रैक्टर और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस से काशीराम अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए कानपुर प्रयागराज नेशनल हाइवे बाधित हो गया। पुलिस और एनएचएआई टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। हालांकि राहगीरों का कहना है कि कई घंटे बीतने के बाद भी ओवरब्रिज पर ईंटें बिखरी पड़ी हैं जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।