कल्याणपुर में सरिया चोरी का पुलिस ने आठ दिन बाद खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही 30 क्विंटल सरिया बरामद की हैं। स्वरूपनगर निवासी सरिया कारोबारी मनोज कुमार जैन ने 11 जनवरी को आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रनियां के अखिलेश कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता और कल्याणपुर के आयुष शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।