कल्याणपुर पनकी रोड सीएनजी पेट्रोल पंप से आवास विकास एक नंबर की ओर जाने वाली सड़क की जर्जर हालत है। कई वर्षों से सड़क का निर्माण न होने के कारण सड़क गड्ढे व बजरी में तब्दील हो गई है जिससे कि रोजाना लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।