बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नामी कॉलेज द्वारा आयोजित गरबा नाइट्स में कुछ छात्र आपस में भिड़ गए। छात्रों के बीच पहले जमकर मुंहाचाही हुई फिर धक्कामुक्की मारपीट में बदल गई। कुछ छात्रों ने विवाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब बिठूर पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुट गई है।