कानपुर दक्षिण के द्विवेदी नगर से हमीरपुर हाईवे को जोड़ने वाली नाले की पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। अब उसके बगल में बनी दूसरी पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों पुलियों के खराब होने से यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। लोग डर-डरकर पुलिया से निकलने को मजबूर हैं।