फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एक साल से चोक थी सीवर लाइन, परेशान महिला जान देने तीसरी मंजिल पर चढ़ी

Shikha Pandey Updated Fri, 08 May 2026 11:45 PM IST

चकेरी के अहिरवां विराटनगर में एक साल से सीवर लाइन चोक होने से परेशान होकर महिला शुक्रवार को जान देने के लिए घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गई। हंगामा करने के साथ ही महिला ने छत से कूदने की कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर नीचे उतार लिया। महिला का आरोप है कि उसे शिकायतों के बाद भी एक साल से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। अहिरवां के विराटनगर के रहने वाले सुनील पांडे प्राइवेट कर्मी हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा पांडे ने बताया कि नवंबर 2025 से घर के बाहर की सीवर लाइन चोक पड़ी है। उनके और आसपास के घरों के अंदर गंदा पानी भर जाता है। सड़क पर भी भरा रहता है। नाला ओवरफ्लो है। इलाके में मार्ग प्रकाश की भी व्यवस्था भी नहीं है। साथ ही मोहल्ले के अन्य लोग भी परेशान हैं। प्रतिभा ने कहा कि एक साल से लगातार अधिकारियों से शिकायत के बाद वह सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए ठोस प्रयास नहीं किया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने हंगामा करते हुए जान देने की कोशिश की। जेई प्रदीप मौर्य ने बताया कि पाइप घर के बाहर रखवा दी गई है। शनिवार को सीवर की समस्या का समाधान किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें