कानपुर के सरसौल ब्लॉक में खस्ताहाल सड़कों के कारण एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बस में सवार बच्चे सुरक्षित बच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर सड़कों और जलभराव की कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है।