कानपुर में गांवों को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से अधिकतर ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर्स बनवाए गए हैं। हालांकि, कल्याणपुर ब्लॉक के बगदौधी बांगर में लाखों रुपयों की लागत से बना आरआरसी सेंटर के ठेकेदार के द्वारा कूड़े का उठान न कराने की वजह से अनुप्रयोगी साबित हो रहा है। यहां सड़कों पर कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं।