फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गंदगी से परेशान लोगों ने दिया धरना, समस्या के समाधान की उठाई मांग

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के भौती प्रतापपुर के पास स्थित बंगाली पुरवा गांव में रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने गत्ता फैक्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके से लगातार ए टू जेड कंपनी की कूड़ा लदी गाड़ियां गुजरती हैं, जिनसे उठने वाली तेज दुर्गंध ने उनका जीना मुश्किल कर दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि कूड़ा गाड़ियों के आने-जाने से पूरे क्षेत्र में बदबू फैल जाती है, जिससे घरों में रहना भी कठिन हो जाता है और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के चलते बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं गंदगी और प्रदूषण के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें