पनकी नहर से आवाजाही करने वाले पनकी कल्याणपुर मार्ग के पास स्थित निकले नाले पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए नगर निगम ने बैरिकेडिंग लगवाई थी। इसमें इस्तेमाल किए गए लोहे के टीनसेड एंगल धीरे-धीरे रातोंरात गायब हो गए। मार्ग दुर्घटनाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने दोबारा सड़क किनारे रेलिंग लगाने का काम शुरू कराया है, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को नाले में गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।